BA Semester-5 Paper-2 Home Science - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2783
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 गृह विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

अध्याय - 2

सामुदायिक विकास संगठन

(Community Development Organization)

प्रश्न- सामुदायिक विकास योजना संगठन को विस्तार से समझाइए।

उत्तर -

सामुदायिक विकास योजना का संगठन
(Organisation of Community Development Programme)

सामुदायिक विकास योजना के कार्यक्रम को चलाने के लिए जनता और सरकार दोनों का सहयोग आवश्यक है क्योंकि यह लोगों की भलाई के लिए उनके उत्थान के लिए चलाया गया है। अत: प्रशासन में जनता को भी सहभागी बनाया गया है। केन्द्र से लेकर पंचायत स्तर तक सरकार व जनता का संयुक्त प्रशासन होता है, जो एक-दूसरे को सलाह मशविरा देते हैं। भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने के उद्देश्य से प्रशासन को पाँच स्तरीय बनाया गया है। ये पाँचों स्तर निम्न प्रकार से हैं--

(1) केन्द्रीय स्तर - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की प्रथम कल्पना भी केन्द्रीय स्तर पर ही की गई। केन्द्रीय सरकार ही सामुदायिक विकास नीतियों का निर्धारण करती है तथा कार्यक्रम नियोजन कर उसके क्रियान्वयन हेतु धन उपलब्ध करवाती है प्रारम्भ में यह कार्यक्रम योजना आयोग के आधीन सामुदायिक योजना प्रशासन के पास था। सामुदायिक योजना प्रशासन ही कार्यक्रम की योजना क्रियान्वयन हेतु धन की व्यवस्था, कार्यक्रमों का मूल्यांकन कर आवश्यकतानुसार परिर्वतन करता था। किन्तु अब इसमें परिवर्तन कर केन्द्रीय स्तर पर प्रधानमन्त्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विकास परिषद् समिति बनाई जाती है। प्रधानमन्त्री लोकसभा की सलाह को आधार मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हैं। केन्द्र में अधिकारी स्तर पर इस समिति में कृषि मंत्रालय, सामुदायिक विकास, सहकारिता तथा पंचायत मन्त्रालय भी जुड़ा है तथा इसके सदस्य प्रधानमन्त्री के साथ-साथ कृषि मन्त्री, सामुदायिक विकास मंत्री तथा योजना आयोग के सदस्य होते हैं। उपरोक्त मन्त्रालयों को मिलाकर एक सलाहकार बोर्ड बनाया जाता है जिसमें इन मन्त्रालयों के अतिरिक्त खाद्य, वित्त, शिक्षा, समाज, वैज्ञानिक अनुसंधान मन्त्रालय के मन्त्री होते हैं। ग्रामीणों के सम्पूर्ण विकास का अर्थ है हर क्षेत्र का विकास अतः हर क्षेत्र के मन्त्रालय के मन्त्री सलाहकार बोर्ड के सदस्य होते हैं जो आवश्यकतानुसार आवश्यक सलाह देते हैं।

(2) राज्य स्तर - राज्य स्तर पर राज्य विकास परिषद् कार्य करती है जिसका अर्थ राज्य में सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को फैलाना तथा उसका लाभ आम लोगों तक पहुँचाना है। इस परिषद् का अध्यक्ष मुख्यमन्त्री होता है। राज्यं विकास परिषद् के सदस्य कृषि, सिंचाई, सहकारिता, वित्त व शिक्षा आदि मन्त्रालयों के सदस्य देते हैं तथा विकास आयुक्त सचिव होता है। इस परिषद् के द्वारा राज्य की आवश्यकताओं तथा समस्याओं पर विचार किया गया है। पूरे प्रान्त में इस परिषद् का कार्य सामुदायिक विकास योजना को चलाना होता है। विधान सभा इस परिषद् को समय-समय पर सलाह मशविरा भी देती है।

अधिकारिक पक्ष में विकास आयुक्त कार्य पालक अधिकारी होता है। वह विभिन्न विकास विभागों से कार्यों में समन्वय करने का काम करता है। विकास आयुक्त, विकास सचिव के रूप में प्रदेश के विकास मन्त्री की सहायता करता है।

गैर-अधिकारी स्तर पर एक प्रादेशिक विकास समिति (State Development Committee) होती है। इस समिति में निम्न सदस्य रहते हैं-

(1) मुख्यमन्त्री (अध्यक्ष)।
(2) विकास मन्त्रालयों - कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा लोक निर्माण विभाग के मन्त्री।
(3) विकास आयुक्त - जो समिति के सचिव का कार्य करता है।

(3) जिला स्तर - जिला स्तर पर जिला नियोजन समिति गठित की जाती है जिसका अध्यक्ष जिलाधीश होता है तथा समिति का संचालन जिला विकास अधिकारी करता है। यह समिति अपने जिले में सामुदायिक विकास कार्यक्रम का संचालन करती है। जिन राज्यों में पंचायत राज्य है (प्रायः सभी राज्यों में) वहाँ जिला परिषद् गठित होता है जिसके सदस्य जनता के चुने प्रतिनिधि, विकास खण्ड अधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष होते हैं। जिले की विधानसभा तथा लोकसभा के सदस्य भी इसमें सम्मिलित किये जाते हैं। जिला नियोजन अधिकारी इस जिला परिषद् का सचिव होता है। जिला परिषद् जिला के विकास कार्यों की देख-रेख करती है। जिला नियोजन समिति का अध्यक्ष जनता की समस्याओं के निवारण हेतु उचित कार्यवाही की सलाह तथा निर्देशन देता है।

(4) खण्ड स्तर - क्षेत्रीय स्तर पर क्षेत्रीय समिति (Block Committee) जिसे ब्लॉक विकास समिति कहते हैं। स्थानीय संसद सदस्य, विधान सभा सदस्य तथा अन्य सरकारी और गैर सरकारी व्यक्ति इस समिति के सदस्य होते हैं। खण्ड विकास अधिकारी (BDO) इसका मन्त्री होता है। जनता में से चुना गया कोई व्यक्ति इसका प्रधान होता है जिसे 'प्रमुख' कहते हैं। समस्त सहायक विकास अधिकारी (ADO) सहायक उप विद्यालय निरीक्षक (S.D.I.) सिंचाई विभाग या जिलेदार और क्षेत्र कानूनगो इस समिति के सदस्य होते हैं। विकास खण्ड के सभी विषय विशेष इस समिति के सदस्य होते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम सभा के प्रधान, सहकारी समितियों के सरपंच भी इस समिति के सदस्य होते हैं। ब्लाक स्तर पर इन सभी की देख-रेख में विकास कार्य चलाना है। समिति के ये सभी सदस्य अपना एक अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया जाता है।

'जिन राज्यों में पंचायत राज अपना लिया गया है उन राज्यों में अधिकारी स्तर पर एक खण्ड विकास अधिकारी (Block Development Officer) (B.D.O.) एक लोकसभा सदस्य तथा एक खण्ड विकास प्रशासक (Block Development Administrator) तथा प्रसार अधिकारी रहते हैं। खण्ड विकास प्रशासक प्रसार अधिकारियों के कार्य का समन्वय करता है तथा कार्यक्रम का प्रशासन करता है। प्रत्येक खण्ड पर 8 अधिकारी होते हैं तथा ये प्रसार अधिकारी अपने विशेष क्षेत्र में कार्य करते हैं; जैसे—कृषि, पशुचिकित्सा, पशुपालन, सामाजिक शिक्षा, कुटीर उद्योग, सहकारिता, स्वास्थ्य, पंचायत तथा लोक कार्य।

गैर अधिकारी स्तर पर एक खण्ड पंचायत समिति रहती है। इस सीमिति में सरपंच होता है तथा महिला तथा अनुसूचित वर्गों के सहयोजित सदस्य रहते हैं। विभिन्न स्वयंसेवी सरपंच के सहयोगी सदस्य अपने-अपने विशिष्ट क्षेत्रों में पंचायत के कार्यों की पूर्ति करते हैं।

(5) ग्रामीण स्तर (Village Level) - ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत होती है। ग्राम पंचायत का प्रधान इसका प्रमुख होता है। ग्रामीण विकास हेतु यह प्रधान पंचायत मन्त्री, ग्राम सेवक, ग्राम सेविका की मदद से कार्य करता है पंचायत की विकास समिति ग्रामीण विकास कार्यों हेतु बजट बनाना, कुँआ खुदवाना, विद्यालय बनवाना, सड़कें बनवाना, तालाब खुदवानां, स्वास्थ्य की देख-रेख तथा श्रमदान जैसी क्रियाएँ सम्पन्न करवाती हैं। ग्राम स्तरीय कार्यकर्त्ता एक बहुउद्देशीय एजेन्ट की भूमिका निभाते हैं। गैर सरकारी स्तर पर पंचायत सम्पूर्ण कार्यक्रम पर नियन्त्रण रखती है जिसमें विभिन्न सहयोगी संगठन उसकी मदद करते हैं।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- सामुदायिक विकास से आप क्या समझते हैं? सामुदायिक विकास कार्यक्रम की विशेषताएँ बताइये।
  2. प्रश्न- सामुदायिक विकास योजना का क्षेत्र एवं उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तारपूर्वक समझाइए।
  4. प्रश्न- सामुदायिक विकास की विधियों को समझाइये।
  5. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
  6. प्रश्न- सामुदायिक विकास की विशेषताएँ बताओ।
  7. प्रश्न- सामुदायिक विकास के मूल तत्व क्या हैं?
  8. प्रश्न- सामुदायिक विकास के सिद्धान्त बताओ।
  9. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम की सफलता हेतु सुझाव दीजिए।
  10. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम क्या है?
  11. प्रश्न- सामुदायिक विकास योजना संगठन को विस्तार से समझाइए।
  12. प्रश्न- सामुदायिक संगठन से आप क्या समझते हैं? सामुदायिक संगठन को परिभाषित करते हुए इसकी विभिन्न परिभाषाओं का वर्णन कीजिए।
  13. प्रश्न- सामुदायिक संगठन की विभिन्न परिभाषाओं के आधार पर तत्त्वों का वर्णन कीजिए।
  14. प्रश्न- सामुदायिक संगठन के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
  15. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की सैद्धान्तिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिये।
  16. प्रश्न- सामुदायिक संगठन के विभिन्न उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- सामुदायिक संगठन की आवश्यकता क्यों है?
  18. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन के दर्शन पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
  19. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  20. प्रश्न- सामुदायिक विकास प्रक्रिया के अन्तर्गत सामुदायिक विकास संगठन कितनी अवस्थाओं से गुजरता है?
  21. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन की विशेषताएँ बताइये।
  22. प्रश्न- सामुदायिक संगठन और सामुदायिक विकास में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  23. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन और सामुदायिक क्रिया में अंतर बताइये।
  24. प्रश्न- सामुदायिक विकास संगठन के प्रशासनिक ढांचे का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- सामुदायिक विकास में सामुदायिक विकास संगठन की सार्थकता एवं भूमिका का वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा से आप क्या समझते हैं? गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा का क्षेत्र समझाइये।
  27. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा के उद्देश्यों का विस्तार से वर्णन कीजिये।
  28. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा की विशेषताएँ समझाइयें।
  29. प्रश्न- ग्रामीण विकास में गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा का महत्व समझाइये।
  30. प्रश्न- गृह विज्ञान प्रसार शिक्षा के क्षेत्र, आवश्यकता एवं परिकल्पना के विषय में विस्तार से लिखिए।
  31. प्रश्न- समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) कार्यक्रम को विस्तार से समझाइए।
  32. प्रश्न- स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना के बारे में बताइए।
  33. प्रश्न- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) पर एक टिप्पणी लिखिये।
  34. प्रश्न- राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S.) पर टिप्पणी लिखिये।
  35. प्रश्न- नेहरू युवा केन्द्र संगठन का परिचय देते हुए इसके विभिन्न कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए।
  36. प्रश्न- नेहरू युवा केन्द्र पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
  37. प्रश्न- कपार्ट एवं गैर-सरकारी संगठन की विकास कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घटक की भूमिका निभाते हैं? विस्तृत टिप्पणी कीजिए।
  38. प्रश्न- बाल कल्याण से सम्बन्ध रखने वाली प्रमुख संस्थाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- हेल्प एज इण्डिया के विषय में आप क्या जानते हैं? यह बुजुर्गों के लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण है? प्रकाश डालिए।
  40. प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) से आप क्या समझते हैं? इसके कार्यों व महत्व पर प्रकाश डालिये।
  41. प्रश्न- बाल विकास एवं आप (CRY) से आप क्या समझते हैं? इसके कार्यों एवं मूल सिद्धान्तों पर प्रकाश डालिए।
  42. प्रश्न- CRY को मिली मान्यता एवं पुरस्कारों के विषय में बताइए।
  43. प्रश्न- बाल अधिकार का अर्थ क्या है?
  44. प्रश्न- बच्चों के लिए सबसे अच्छा एनजीओ कौन-सा है?
  45. प्रश्न- राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
  46. प्रश्न- नेतृत्व से आप क्या समझते है? नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये।
  47. प्रश्न- नेतृत्व के विभिन्न प्रारूपों (प्रकारों) की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  48. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके महत्व पर प्रकाश डालिए।
  49. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण की प्रमुख प्रविधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  50. प्रश्न- कार्यस्थल पर नेताओं की पहचान करने की विधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  51. प्रश्न- ग्रामीण क्षेत्रों में कितने प्रकार के नेतृत्व पाए जाते हैं?
  52. प्रश्न- परम्परागत ग्रामीण नेतृत्व की विशेषताएँ बताइये।
  53. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षण को किन बाधाओं का सामना करना पड़ता है?
  54. प्रश्न- नेतृत्व की प्रमुख विशेषताओं को बताइए।
  55. प्रश्न- नेतृत्व का क्या महत्व है? साथ ही नेतृत्व के स्तर को बताइए।
  56. प्रश्न- नेतृत्व प्रशिक्षक से आप क्या समझते हैं? एक नेतृत्व प्रशिक्षक में कौन-से गुण होने चाहिए? संक्षेप में बताइए।
  57. प्रश्न- एक अच्छा नेता कैसा होता है या उसमें कौन-से गुण होने चाहिए?
  58. प्रश्न- एक अच्छा नेता कैसा होता है या उसमें कौन-से गुण होने चाहिए?
  59. प्रश्न- विकास कार्यक्रम का अर्थ स्पष्ट करते हुए विकास कार्यक्रम के मूल्यांकन में विभिन्न भागीदारों के महत्व का वर्णन कीजिए।
  60. प्रश्न- विकास कार्यक्रम चक्र को विस्तृत रूप से समझाइये | इसके मूल्यांकन पर भी प्रकाश डालिए।
  61. प्रश्न- विकास कार्यक्रम तथा उसके मूल्यांकन के महत्व का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  62. प्रश्न- सामुदायिक विकास कार्यक्रम के प्रमुख घटक क्या हैं?
  63. प्रश्न- कार्यक्रम नियोजन से आप क्या समझते हैं?
  64. प्रश्न- कार्यक्रम नियोजन की प्रक्रिया का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन कीजिए।
  65. प्रश्न- अनुवीक्षण / निगरानी की विकास कार्यक्रमों में क्या भूमिका है? टिप्पणी कीजिए।
  66. प्रश्न- निगरानी में बुनियादी अवधारणाएँ और तत्वों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  67. प्रश्न- निगरानी के साधन और तकनीकों का तुलनात्मक अध्ययन कीजिए।
  68. प्रश्न- मूल्यांकन डिजाइन (मूल्यांकन कैसे करें) को समझाइये |
  69. प्रश्न- मूल्यांकन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कीजिए।
  70. प्रश्न- मूल्यांकन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- निगरानी का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  72. प्रश्न- निगरानी के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  73. प्रश्न- निगरानी में कितने प्रकार के सूचकों का प्रयोग किया जाता है?
  74. प्रश्न- मूल्यांकन का अर्थ और विशेषताएँ बताइये।
  75. प्रश्न- निगरानी और मूल्यांकन के बीच अंतर लिखिए।
  76. प्रश्न- मूल्यांकन के विभिन्न प्रकारों को समझाइये।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book